राजस्थान में ट्रक-कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत; 7 महीने की बच्ची गंभीर घायल
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राजस्थान के चूरू जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सादुलपुर क्षेत्र में एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और ड्राइवर की जान चली गई। वहीं, सात महीने की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए चूरू रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तारानगर क्षेत्र के सोमसीसर गांव का एक परिवार गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान ददरेवा गांव के पास उनकी कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी रामकरण पूनिया के अनुसार, कार अचानक ट्रक के पीछे जा घुसी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ददरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.