नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजस्थान पुलिस अब एक्शन मोड में है। कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय में बुधवार को डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में करीब 6 घंटे तक चली हाईलेवल समीक्षा बैठक में बड़े और सख्त फैसले लिए गए। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अपराधियों, गैंगस्टर्स और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर अब किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।अपराधियों पर डबल वार, संपत्ति जब्ती तक कार्रवाई डीजीपी ने एनडीपीएस, गैंगस्टर नेटवर्क, हार्डकोर क्रिमिनल्स, हिस्ट्रीशीटर्स और आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। खासतौर पर अपराधियों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त करने के लिए फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन को अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। साफ कहा गया कि अपराध से अर्जित संपत्ति अब सुरक्षित नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.