राजस्थान में झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल: अलवर में घर-दुकानों में घुसा पानी, चित्तौड़गढ़ की सड़कें डूबीं
जयपुर, जुलाई 8 -- राजस्थान में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश ने कहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी तो कहीं जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। अलवर में बाजार तालाब बन गए, चित्तौड़गढ़ में सड़कें पानी में डूब गईं, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया, जबकि जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है, हालांकि 11 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।जयपुर-अलवर में सुबह से बरसे बादल बुधवार सुबह राजधानी जयपुर के चौमूं और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। करीब दस मिनट की झमाझम बरसात के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.