जयपुर, अगस्त 19 -- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) हिंदी भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जीवाड़ा करने वाले 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने जीजा की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इसके लिए उसने जीजा और अपनी फोटो को मॉर्फ कर फर्जी तस्वीर तैयार की और उसे ऑनलाइन आवेदन में इस्तेमाल किया। करीब दो साल से आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जालोर और भीनमाल इलाके में रह रहा था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खारा निवासी दिनेश कुमार पुत्र किशनलाल विश्नोई है। जांच में सामने आया कि रानीवाड़ा क्षेत्र के सैलाराम ने वरिष्ठ अध्यापक हिंदी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आवेदन के दौरान उसके साले दिनेश कुमार ने अपनी और सैलाराम की फोटो को मॉर्फ कर ऐसी तस्वीर तैयार की, जिसमें ...