राजस्थान में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा; 4 महीने में दूसरी बार बढ़ीं DLC रेट
जयपुर, अगस्त 5 -- राजस्थान में अब जमीन, प्लॉट और मकान खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में नई डीएलसी (District Level Committee) रेट लागू कर दी हैं। नई दरें 3 अगस्त से प्रभावी हो गई हैं। डीएलसी रेट बढ़ने के बाद अब संपत्तियों की रजिस्ट्री पर ज्यादा स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। साथ ही बाजार में जमीनों और मकानों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। सरकार ने इस बार प्रदेशभर में 5 फीसदी से लेकर 49 फीसदी तक डीएलसी रेट में बढ़ोतरी की है। अधिकांश शहरों और कस्बों में दरों में 5 से 20 फीसदी तक की वृद्धि की गई है, जबकि जिन इलाकों में डीएलसी रेट बाजार भाव की तुलना में काफी कम थी, वहां 30 से 49 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।चार महीने में दूसरी बार बढ़ीं डीएलसी दरें यह इस साल चार महीने के भीतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.