राजस्थान में छत से गिरकर बखरी के युवक की मौत
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- बखरी, निज संवाददाता। राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार को निर्माणाधीन भवन की छत से गिरकर बखरी के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो निवासी रामविलास पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुंदर पासवान के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदर पासवान बाड़मेर जिले में एक भवन निर्माण कंपनी में अपने ही वार्ड के एक पेटी कांट्रेक्टर के अधीन काम करता था। बुधवार को निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल पर काम करने के दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.