राजस्थान में चौंकाने वाला मौसम अपडेट: 40degC से नीचे लुढ़का पारा, 29 जिलों में अलर्ट जारी
नई दिल्ली, जून 18 -- राजस्थान में लगातार सक्रिय हो रहे मौसम तंत्रों के कारण प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में गुरुवार से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। बदलते मौसम के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है और अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून तक इस सिस्टम का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों के दौरान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, करौली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, कई जिलों में तेज हवाएं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.