कोटपूतली बहरोड़, जुलाई 6 -- राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले में एक पिता ने चार साल के बेटे की हत्या कर दी थी। बानसूर क्षेत्र के इंद्राणा गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी सौतेले पिता को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बच्चे की हत्याकर उसके शव को दफना दिया था। कोटपूतली बहरोड़ पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि बासदयाल थाना क्षेत्र के इंद्राणा गांव में एक पिता द्वारा अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर शव को दफनाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दफनाए गए शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले में खुलासा करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में पांचना बांध से 20 साल बाद छोड़ा ...