ब्यावर, मई 10 -- राजस्थान के ब्यावर जिले में एक दुकान के अंदर घरेलू सिलेंडर से गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल है। यह घटना रेलरा ग्राम पंचायत के कांचा उदावता गांव में हुई, जहां दुकान के अंदर बने रसोईघर में आग लग गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 साल की मनीषा और उनकी बेटियों 8 साल की नविया और 5 साल की पल्लवी के रूप में हुई है। सेंद्रा एसएचओ हरिराम जाट ने बताया कि मनीषा चाय बनाने के लिए रसोई में गई थीं, तभी गैस चालू करते ही सिलेंडर से लीक के कारण अचानक आग भड़क उठी। उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैल गई और पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला और उसकी बेटियों को भागने का समय नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को शवगृह भेज दिया। पुलिस ...