राजस्थान में घर लौटने की उम्मीद में मंत्रियों के दरवाजे खटखटाते कर्मचारी; छुट्टी के दिन भी ट्रांसफर की आस लिए पहुंचे
जयपुर, जून 26 -- राजस्थान में शनिवार जैसा सन्नाटा नहीं था, बल्कि मुहर्रम की सरकारी छुट्टी के दिन भी सत्ता के गलियारों में उम्मीदों की आहट साफ सुनाई दे रही थी। सरकारी दफ्तर बंद थे, लेकिन मंत्रियों के सरकारी आवास लोगों से भरे हुए थे। कोई हाथ में तबादले की अर्जी लिए खड़ा था, तो कोई अपने परिवार की मजबूरियों का ब्योरा लेकर मंत्री से मिलने की बारी का इंतजार कर रहा था। यह भीड़ सिर्फ ट्रांसफर की नहीं थी, बल्कि अपने घर लौटने, अपनों के करीब रहने और वर्षों से चली आ रही परेशानियों से राहत पाने की उम्मीद की भी थी।सुबह से दोपहर तक लगी रही भीड़ सुबह नौ बजे से ही मंत्रियों के बंगलों पर कर्मचारियों और उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक लंबी कतारें लग गईं। सबसे अधिक भीड़ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर दिखाई दी, जहां अलग-अलग जिलों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.