नई दिल्ली, मार्च 12 -- अंतरराष्ट्रीय हालातों में बने युद्ध जैसे माहौल का असर अब आम लोगों की रसोई तक दिखाई देने लगा है। रसोई गैस (LPG) की सप्लाई प्रभावित होने से बाजार में सिलेंडरों की किल्लत बढ़ती जा रही है। लेकिन इस संकट के बीच एक नया ट्रेंड तेजी से उभर रहा है-इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे अब गैस के विकल्प के तौर पर लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में इन दिनों इंडक्शन स्टोव की बिक्री अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की मांग दोगुनी तक हो गई है। कई शोरूम में तो लोकप्रिय मॉडल का स्टॉक खत्म होने की नौबत आ गई है।गैस संकट ने बदली रसोई की आदतें गैस सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोग...