भीलवाड़ा, फरवरी 6 -- चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच भीलवाड़ा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के अरवाड़ क्षेत्र के कोठिया गांव में चोरों ने 90 साल की बुजुर्ग महिला को उसकी खाट समेत उठाकर ले जाने की कोशिश की, ताकि उसके पहने हुए करीब डेढ़ किलो चांदी के गहनों को लूट सकें। हालांकि परिवार और ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात की है। चोर पूर्व सरपंच नाथी देवी माली के घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने घर के अन्य सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिससे वे बाहर न निकल सकें। घटना के समय नाथी देवी की सास छोटी देवी बरामदे में खाट पर सो रही थीं। उनके शरीर पर भारी चांदी के गहने देखकर बदमाशों ने उनका मुंह दबाया और खाट समेत उठाकर पास के ...