नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि पूर्वी हिस्सों में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में स्थिति और गंभीर होने की चेतावनी दी है।दिनभर तेज धूप, बाड़मेर-कोटा रहे सबसे गर्म मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिसके कारण दिनभर तेज धूप ने लोगों को झुलसाने का काम किया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोटा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा जैसलमेर और चूरू में भी अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 40 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.