नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने की मांग को लेकर बीकानेर में सोमवार को खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत बड़ा महापड़ाव आयोजित किया गया। आंदोलन को व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिलने से शहर में सुबह से ही बाजार बंद रहे, जबकि शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। आंदोलन के चलते जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कलेक्ट्रेट के सामने बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। महापड़ाव में शामिल प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सोलर कंपनियों के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया। प्रदर्शन में आए लोगों ने कहा कि "गर्दन कटा देंगे, लेकिन खेजड़ी को नहीं कटने देंगे। प्रशासन को झुकना पड़ेगा और घुटने टेकने पड़ेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो समाज उखाड़ कर फेंक देगा।" आंदोलनकारियों के इन बयानों को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.