जयपुर, मार्च 29 -- राजस्थान सरकार ने यूरिया की उपलब्धता को लेकर अहम जानकारी दी है। सरकार का कहना है कि राज्य में यूरिया का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है और किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। जैसे-जैसे खरीफ का मौसम नजदीक आ रहा है किसान यूरिया को लेकर चिंतित हैं। सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि यूरिया और अन्य उर्वरकों कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए लगातार नजर रख रही है। सरकार ने बताया है कि राज्य में वर्तमान में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है, जो 3.67 लाख मीट्रिक टन है और पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद किसानों को तय समय में उर्वरक उपलब्ध हो जाएं इसके लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं; 275 एक्सपर्ट्स संभालेंगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.