राजस्थान में क्रिकेट खेलते समय 25 साल के युवक की मौत, सीने में दर्द के बाद बिगड़ी हालत
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- राजस्थान के दौसा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। महवा इलाके में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचे 25 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मैच के दौरान युवक ने सीने में दर्द की शिकायत की। दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया संदिग्ध हृदयाघात की आशंका जताई है।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया था फैसला घटना रविवार शाम महवा थाना क्षेत्र के समलेटी गांव की है। मृतक की पहचान रामराज मीणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रामराज अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में पहुंचा था। मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने टॉस किया था। मैच से पहले बनाए गए वीडियो में रामराज अपने दोस्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.