गढ़वा, अप्रैल 1 -- धुरकी। थाना क्षेत्र के परासपानी खुर्द गांव के घोड़पाथर निवासी प्रवासी मजदूर नंदू कोरवा की राजस्थान के जयपुर में काम के दौरान गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार नंदू कोरवा 15 दिन पहले ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करने जयपुर गया था। बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान वह एक तीन मंजिला इमारत से अचानक गिर गया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव बुधवार को उसके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। नंदू अपने पीछे पत्नी फुलवंती देवी, एक पुत्री और दो पुत्रों को छोड़ गया है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.