नई दिल्ली, फरवरी 21 -- राजधानी में मशहूर कारोबारी समूह कान्हा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई आज चौथे दिन भी जारी रही। सूत्रों के अनुसार, जयपुर के 26 और पूरे राजस्थान में 33 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इस बहुचर्चित कार्रवाई ने कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब समूह के संचालक नटवरलाल और उसके सहयोगियों से जुड़े एक ठिकाने पर दीवार के भीतर छिपा हुआ स्ट्रॉन्ग रूम मिला। तलाशी के दौरान सामने आई 'खुफिया दीवार' को तोड़कर जब टीम अंदर पहुंची तो वहां सोने-चांदी के जेवरात समेत कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। आयकर अधिकारियों के मुताबिक, बरामद ज्वेलरी का अनुमानित मूल्य करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये है।सुबह से रात तक चली पड़ताल सूत्र बताते हैं कि स्ट्रॉन्ग रूम की जांच सुबह से देर रात तक चली। दीवार के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.