नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राजस्थान की सियासत में जमीन घोटाले को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक एवं जिला अध्यक्ष गणेश घोघरा ने टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। घोघरा ने मंत्री पर बेटे के साथ मिलकर गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया और कहा कि अगर उनमें दम है तो इसकी निष्पक्ष जांच करवा लें। गुरुवार को डूंगरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक घोघरा ने मंत्री खराड़ी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "आप तो चुपचाप बैठ जाओ। किसी युवा को मौका दो। आपके पास बकरियां हैं, बकरियां चराओ। आप जनजाति क्षेत्र का भला नहीं कर सकते।" घोघरा ने यह भी कहा कि मंत्री की उम्र हो चुकी है और अब उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए ताकि युवाओं को आगे आने का अवसर मिल सके।52 बीघा जमीन हड़पने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.