राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने छोड़ी पार्टी; डोटासरा पर आरोपों के बाद बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- राजस्थान कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान अब बड़े मोड़ पर पहुंच गई है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने के बाद विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है। विश्वेंद्र सिंह ने लिखा, "मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है। मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और न ही लगने दूंगा। ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है।" उन्होंने आगे लिखा कि उनके पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से समझौता नहीं किया। उनका अनुसरण करते हुए वह भी कांग्रेस को अलविदा कहना बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.