नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले गिरने से मौसम का मिजाज और बदल गया। कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई। श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि चूरू, बीकानेर और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में भी पारा नीचे आया। मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के उत्तरी और शेखावाटी क्षेत्र में आंधी-बारिश की गतिविधियां होने की संभावना जताई है। ऐसे में सवाल है कि क्या अगले तीन दिन राजस्थान में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रहेगा और किन जिलों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है?आज राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? 12 अक्टूबर को प्रदेश के मौसम में...