राजस्थान में कल बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जैसलमेर में 39 डिग्री पहुंचा पारा
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में जहां दिन के समय गर्मी का असर बरकरार है और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं रात में ठंडक बढ़ने लगी है। इस बीच प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना ने मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर समेत आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन जैसलमेर में देर शाम आसमान का मिजाज बदल गया। जिले के कई इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। फलोदी के आसपास भी आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.