राजस्थान में कल दुकानों पर नहीं चलेगा UPI; क्यों हो रहा विरोध
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- राजस्थान में शुक्रवार को बाजारों में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। UPI पर प्रस्तावित MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क के विरोध में व्यापारियों के एक संगठन ने 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने का ऐलान किया है। आंदोलन में शामिल व्यापारी इस दौरान ग्राहकों से UPI के जरिए भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। यानी बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वालों को जेब में कैश रखना पड़ सकता है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (BUVM) ने देशभर में इस आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क लागू होने से पहले से कम मार्जिन पर कारोबार कर रहे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन ने सरकार से प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की है।2 अक्टूबर से शुरू होगा आंदोलन BUVM के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.