राजस्थान में कल का मौसम, डूंगरपुर-बांसवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, उदयपुर समेत 5 जिलों में ऑरेंज
जयपुर, जुलाई 23 -- राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (24 जुलाई) के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी राजस्थान में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने डूंगरपुर और बांसवाड़ा में अति भारी बारिश (रेड अलर्ट) जारी किया है। वहीं उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर और पाली जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट इसके अलावा राज्य के शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- डॉक्टर साहब. इसी ने काटा है, इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.