नई दिल्ली, जनवरी 7 -- राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। राजधानी जयपुर में सुबह से ही विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर साफ दिखाई दिया। जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 8 फ्लाइट को या तो रद्द करना पड़ा या उनके समय में बदलाव किया गया। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने एहतियातन 25 जिलों में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं जोधपुर में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 10 जनवरी तक प्रदेश को ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। जयपुर में कोहरे का सबसे ज्यादा असर बुधवार सुबह जयपुर के प्रताप नगर,...