जयपुर, अप्रैल 17 -- राजस्थान सरकार के 2026-27 के एकेडमिक सेशन के लिए स्कूल की चार किताबों को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जहां सरकार के इस कदम का बचाव किया वहीं, कांग्रेस ने इसे इतिहास मिटाने की कोशिश बताया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सिफारिशों के बाद कक्षा 9 से 12 तक की चार किताबों को बंद कर दिया गया है। अब इन्हें स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा। इन किताबों में कक्षा 9 के लिए राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन और शौर्य परंपरा, कक्षा 10 के लिए राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और कक्षा 11 और 12 के लिए क्रमशः स्वतंत्रता के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग 1 और 2) शामिल हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.