राजस्थान में ओलों के बाद बढ़ी सर्दी, अब 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- राजस्थान में पिछले दिनों हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आने से हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। राज्य के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले तीन दिन तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने मौसम की गतिविधियों को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.