नई दिल्ली, जनवरी 23 -- राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर में सीजन की पहली मावठ दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 जिलों में यलो अलर्ट लागू किया गया है। विभाग ने अगले दिनों में घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी दी है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में शुक्रवार सुबह चने के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों के अनुसार सरसों और गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। ओले गिरने के साथ ही ठंड में भी इजाफा हुआ है। वहीं, जयपुर, टोंक, नागौर सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.