टोंक, अप्रैल 1 -- राजस्थान में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी किसी नई पहल या फैसले की नहीं, बल्कि उनका तबादला है। राज्य सरकार द्वारा देर रात जारी की गई सूची में उन्हें बाड़मेर से हटाकर टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ ही उनके और उनके पति प्रदीप गवांडे के बीच की दूरी भी अचानक बढ़ गई है।बाड़मेर से बदली जिम्मेदारी, बदला समीकरण अब तक टीना डाबी सीमावर्ती जिले बाड़मेर की कमान संभाल रही थीं, जहां उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर कई नवाचार किए। वहीं उनके पति प्रदीप गवांडे जालोर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पहले दोनों जिलों के बीच करीब 186 किलोमीटर की दूरी थी, जिससे पारिवारिक समन्वय अपेक्षाकृत आसान था। लेकिन नए आदेश के अनुसार, टीना डाबी को ट...