राजस्थान में एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी मिनी बस,8 की मौत; 25 से ज्यादा यात्री थे सवार
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही 25 से ज्यादा यात्रियों से भरी मिनी बस अचानक पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल से कुछ किलोमीटर दूर हुआ। शुरुआती आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। लेकिन सुबह का अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बना। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे थे कि कई शव सीटों के बीच फंस गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.