जयपुर, मार्च 28 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों 'इंतजारशास्त्र' सीरीज के जरिए प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। गहलोत ने कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुए विभिन्न विकास कार्यों में देरी का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अब तक 'इंतजारशास्त्र' के छह चैप्टर जारी कर अलग-अलग परियोजनाओं को मुद्दा बनाया है और सरकार से जवाब मांगा है।चैप्टर-1 में शिक्षा परियोजना पर सवाल गहलोत ने 23 मार्च को इस सीरीज की शुरुआत करते हुए पहला चैप्टर जारी किया, जिसमें महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 233 करोड़ रुपए की लागत से बना यह संस्थान 2024 से तैयार खड़ा है, लेकिन सरकार इसे शुरू नहीं कर रही। गहलोत के मुताबिक, यह संस्थान युवाओं को सुशासन और सोशल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.