राजस्थान में आसमान से बरसी आग! अगले 48 घंटों में गिर सकता है तापमान; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
पीटीआई, मई 22 -- राजस्थान में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। दिन तो क्या रात में भी जबरदस्त भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री और शेष अधिकांश हिस्सों में 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म जगह रही। यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फलोदी, बीकानेर और चूरू में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि पिलानी और बाड़मेर में दिन के दौरान तापमान 43.5 डिग्री और श्रीगंगानगर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 46.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया था।जयपुर में 41.5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.