जयपुर, जुलाई 31 -- राजस्थान में अगस्त की शुरुआत मानसून की तेज बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट लागू किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। इससे जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में पानी बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर एक से दो इंच तक पानी बरसा, जिससे मौसम सुहावना हो गया। कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में ते...