राजस्थान में आज 3 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी; 28 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून
जयपुर, जुलाई 26 -- राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तापमान और उमस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार (26 जुलाई) के लिए जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है। इसके कारण राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो धीरे-धीरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.