राजस्थान में आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
जयपुर, जून 24 -- राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक अब लोगों की दिनचर्या को सीधे प्रभावित करने लगी है। कहीं सुबह की चाय बारिश की फुहारों के साथ हुई तो कहीं खेतों की ओर जाते किसानों ने आसमान में छाए बादलों को उम्मीद की नजर से देखा। मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है और मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।जयपुर में सुबह से बरसात, राहत के साथ उमस राजधानी जयपुर में सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आया। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। सड़कों पर निकले लोगों को तपती गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में बढ़ी नमी ने उमस की परेशानी बढ़ा दी। मौसम का यही दोहरा रूप इन दिनों प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- दुनिया धोखेबाज नाम से अकाउंट खोला; जयपुर की महिला आतंकी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.