नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 18 फरवरी को इस सिस्टम का असर और अधिक व्यापक रहने की चेतावनी दी गई है। सुबह से ही राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा मौसम में बदलाव से पहले प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.