राजस्थान में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो बांधों के गेट खोले; जयपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात
जयपुर, अगस्त 27 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में आज 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले पिछले 24 घंटे में जयपुर समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई जगह करीब 2 इंच तक पानी बरसा। बारिश के चलते पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है। उधर, लगातार बारिश और नदियों में पानी की आवक बढ़ने से बांधों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। झालावाड़ में कालीसिंध नदी में पानी की आवक बढ़ने के बाद एक बांध का गेट खोलकर करीब 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कोटा के नवनेरा बांध से तीन गेट खोलकर 25 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी की जा रही है।करौली के सपोटरा में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.