राजस्थान में आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट, फसलों पर मंडराया खतरा
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- राजस्थान में अक्टूबर के महीने में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बुधवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही किसानों को फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। ऐसे में एक तरफ गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर बदलता मौसम किसानों की चिंता बढ़ा सकता है।1. आज से बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.