जयपुर, मार्च 27 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज इस सप्ताह अचानक बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य के कई हिस्सों में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने चेताया है कि इस दौरान खुले में रखी फसलें या पकी फसलें नुकसान का सामना कर सकती हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सिफारिश की गई है।तेज धूप के बाद मौसम में बदलाव मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक 27 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जोधपुर, बीकानेर और जयपुर के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, झुंझुनूं, सीकर के अलावा नागौर, जैसलमेर और जोधपुर के आंशिक इलाकों में आसमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.