नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- राजस्थान में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सीधे 62.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें सामने आने के बाद जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2775 रुपए के बजाय 2837.50 रुपए में मिलेगा। यानी एक सिलेंडर पर कारोबारियों को पहले की तुलना में 62.50 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। कीमतों में यह बदलाव रातोंरात किया गया है।रातोंरात बदले दाम, सुबह सामने आई नई रेट लिस्ट पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी...