नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेकर आमजन और किसानों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला, जिसका असर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी 29 जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।इन जिलों में दिखा सबसे ज्यादा असर पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, जयपुर, अजमेर, अलवर और टोंक समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ ओले गिरने से हालात बिगड़ गए।कहां कितनी बारिश हुई, आंकड़े बोले बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अजमेर में सबसे अधिक 17.6 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.