राजस्थान में आज पूरे प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट, माउंट आबू में 8 इंच बारिश
जयपुर, जुलाई 25 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार (25 जुलाई) को मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 28 जुलाई से मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सिरोही के पर्यटन स्थल माउंट आबू में दर्ज की गई, जहां करीब 195 मिलीमीटर (करीब 8 इंच) पानी बरसा। वहीं, जोधपुर शहर में तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- SMS अस्पताल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.