नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद आज सत्ता की तस्वीर साफ होने जा रही है। प्रदेश के 273 निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन पद के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें 5 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाएं शामिल हैं। नवनिर्वाचित पार्षद अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत अपने निकाय का मुखिया चुन रहे हैं। मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।5 नगर निगमों में मेयर के लिए मुकाबला आज अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली नगर निगम में मेयर का चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में सभापति और चेयरमैन पद के लिए पार्षद मतदान कर रहे हैं। चुनाव से पहले ज्यादातर जगहों पर राजनीतिक दलों ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी। अब निगाहें निर्दलीय पार...