नई दिल्ली, जून 4 -- राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में छह साल पुराने बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। भवानीमंडी के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने अवैध बजरी खनन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या के मामले में 13 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।छह साल बाद आया अदालत का फैसला जानकारी के अनुसार यह मामला भवानीमंडी क्षेत्र के गंगपुरा गांव का है। वर्ष 2021 में बांध की भूमि पर कथित रूप से किए जा रहे अवैध बजरी खनन का गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और दो लोगों की जान चली गई। मामले की सुनवाई लंबे समय तक अदालत में चलती रही, जिसके बाद अब कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला स...