राजस्थान में अभी गर्मी-उमस, 2 सितंबर से बारिश; बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- राजस्थान में मानसून की बेरुखी फिलहाल जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं और कई जिलों में धूप के साथ गर्मी व उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, अब मौसम को लेकर राहत की खबर सामने आई है। बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से 2 सितंबर से राजस्थान में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1 सितंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 2 सितंबर से कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।श्रीगंगानगर सबसे गर्म, तापमान 40 डिग्री पहुंचा रविवार को राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी श्रीगंगानगर में रही। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.