राजस्थान में अब नहीं बरसेंगे बदरा? यहां 40.5 डिग्री पहुंचा पारा
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- राजस्थान में मानसून की विदाई का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सोमवार से राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून लौटने लगा। बीकानेर संभाग के साथ जयपुर संभाग के कुछ इलाकों से भी मानसून की विदाई हो गई। इसी बीच प्रदेश में बारिश का दौर लगभग थम गया है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी-उमस बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।आज प्रदेश में कहीं बारिश का अलर्ट नहीं राजस्थान में आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राजस्थान में मौसम मुख्य रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.