जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। काशीडीह स्थित महाराजा अग्रसेन मार्ग में आयोजित बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि यह महोत्सव मारवाड़ी समाज की पहचान, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। 17, 18 और 19 मई को बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह महोत्सव शहरवासियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और खान-पान से रूबरू कराएगा।महोत्सव के दौरान लोक संगीत, लोक नृत्य, नाटक और आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रसिद्ध गायिका सीमा मिश्रा और गायक संजय मुकुंद गर्ग अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि गुजरात के कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.