जमशेदपुर, मई 8 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से 17, 18 और 19 मई को बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सह मेला आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय 'शौर्य, संस्कृति एवं विरासत का संगम' रखा गया है। 17 मई को प्रसिद्ध लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ राजस्थानी लोक संगीत प्रस्तुत करेंगे। 18 मई को सुप्रसिद्ध थिएटर ग्रुप 'टर्नन टेल्स' द्वारा हास्य-व्यंग्य संगीतात्मक मारवाड़ी नाटक 'शेक्सपियर म्हारो जमाई' का मंचन होगा। 19 मई को भारत की लोक संगीत सम्राज्ञी एवं मरु कोकिला सीमा मिश्रा की भव्य प्रस्तुति होगी।सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि राजस्थान महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का उत्सव है। वर्षों बाद ऐतिहासिक गोपाल मैदान में इसका आयोजन पूरे शहर के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.