जमशेदपुर, मई 11 -- राजस्थान महोत्सव सह मेला की तैयारियों को लेकर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस मंडप सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- राजस्थान महोत्सव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आमंत्रणबैठक की जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में 17, 18 एवं 19 मई 2026 को बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में यह मेला आयोजित होने वाला है। बैठक में जमशेदपुर मारवाड़ी समाज के विभिन्न शाखाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य समाजबंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बैठक में आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न समितियों एवं उनके प्रभारियों की घोषणा की गई।प्रचार-प्रसार और सहभागिता साथ ही प्रचार-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से महोत्सव के पोस्टर एवं बैच का वितरण किया गया। विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों को मेला हेतु कूपन ...