जमशेदपुर, मई 10 -- 17, 18 और 19 मई को बिष्टूपुर गोपाल मैदान में होने वाले राजस्थान महोत्सव सह मेला को लेकर जिला मारवाड़ी सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को 17 मई के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा, सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक उद्देश्यों की जानकारी दी। सम्मेलन पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.